पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा ऐस कार में टक्कर, 1 जख्मी

टाटा ऐस-कार में टक्कर, 1 जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटकपूराबाइपास के नजदीक साईं बाबा मंदिर के सामने स्विफट कार और छोटे हाथी ऑटो (टाटा ऐस ) की टक्कर में छोटा हाथी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उक्त कार सवारों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचाराधीन गांव चूहड़ चक्क निवासी ऑटो चालक अमनदीप सिंह ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर ऑटो पर शहर के गिल रोड की ओर से लुधियाना बाइपास की ओर रहा था। इसी बीच जब वह साईं बाबा मंदिर के सामने से गुजर रहा था तो सामने से रही तेज रफ्तार स्विफट कार से उसके ऑटो की टक्कर हो गई। उसने बताया कि घटना के बाद कार में सवार जीरा निवासियों की ओर से उसे सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। (संदीप)