पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंप्यूटर टीचरों की प्रांत स्तरीय रैली 21 को

कंप्यूटर टीचरों की प्रांत स्तरीय रैली 21 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंप्यूटरटीचर यूनियन की एक अहम बैठक तहसील प्रधान गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अध्यापकों से 21 सितम्बर को प्रांत स्तरीय रैली पहुंचने की अपील की गई। यूनियन के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू और महासचिव दविन्द्र सिंह ने सम्बोधन के दौरान कहा कि अध्यापकों की शिक्षा विभाग की शिफ्टिंग संबंधी यूनियन की अहम मीटिंग 2 सितम्बर को चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा के साथ हुई थी, जिसमें विद्यार्थियों की शिक्षा के बगैर कंप्यूटर एजुकेशन से बायकाट किया गया। उन्होंने कहा कि यह बायकाट कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग में शिफ्ट किए जाने तक जारी रहेगा। इस रैली में 7 हजार कंप्यूटर अध्यापक परिवार सहित हिस्सा लेंगे। इस मीटिंग में सिमरजीत कौर, शमशेर सिंह, जगदीप सिंह, सुखविन्द्र चौहान, अंजू सोनी, किरणदीप कौर, परमजीत कौर, विकास, भुपिन्द्र कौर, हरपाल सिंह, हरप्रीत, मनीश, अशोक बागिया भी उपस्थित थे।