प्राइमरी स्कूल में मनाया हिंदी दिवस
जीरा। सरकारीप्राइमरी स्कूल गांव लोगाेदेवा में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। शहीद बाबा दीप सिंह यूथ वेलफेयर एंड स्पोर्टस क्लब की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में हुए मुकाबलों में तीन विद्यार्थी चुने गए। जिनकी लिखाई सुंदर होने के चलते क्लब की तरफ से उन्हें सम्मान चिन्हृ देकर सम्मानित भी किया गया। नेहरू युवा केन्द्र के ब्लॉक इंचार्ज सुखजीत सिंह मल्लेवाला ने बताया कि मुकाबलों में सुखदीप कौर ने पहला, नवदीप कौर ने दूसरा और हरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्लब प्रधान गुरमुख सिंह सिद्धू ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है और सभी को चाहिए कि इसका सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर निर्मल सिंह, अमरीक सिंह, हरजिन्द्र सिंह, मनजीत कौर, कर्मजीत सिंह, जसप्रीत भी उपस्थित थे। सचदेवा