पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Baba Sarup Hari Arrested, Allegation Of Molestation On Him

गोबिंदपुरी डेरे का संचालक बाबा सरूप हरि गिरफ्तार, छात्रा संग जबरदस्ती करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशियारपुर। हरियाना थाने के अधीन आते गांव नडाली के गोबिंदपुरी डेरे संचालक बाबा सरूप हरि को हरियाना पुलिस ने लुधियाना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ डेरे में चल रहे स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश का मामला दर्ज है।

इस मामले में उसका सेवादार बलवीर सिंह पहले से ही जेल में बंद है। सरूप हरि को सोमवार को सीजेएम लकविन्दर कौर की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया

एसएसपी डॉ. नरिंदर भार्गव ने बताया कि 9 जनवरी को नडाली गांव में नाबालिगा छात्रा के साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश के बाद से सरूप हरि फरार था। पुलिस ने डीएसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया था। कई जगह छापेमारी की गई।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर, 10 जनवरी को दर्ज किया गया था मामला...