पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सतलोक आश्रम को लेकर हुई हिंसा के बाद बढ़ी सीएम निवास की सुरक्षा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक /बरवाला. रविवार को करौंथा में सतलोक आश्रम को लेकर हुई हिंसा के मद्देनजर प्रशासन ने रोहतक में सीएम निवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इधर, हिसार के बरवाला में सतलोक आश्रम की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
आश्रम के बाहर पुलिस की दो पीसीआर तैनात हैं। प्रशासन की तरफ से खुफिया विभाग को भी मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर बारीकी से नजर रखने को कहा गया है। सोमवार को एसडीएम सुरेश चहल व डीएसपी मुकेश जाखड़ खुद स्थिति का जायजा लेने आश्रम पर पहुंचे।
करौंथा में भी आरएएफ व पुलिस की टीम करौंथा के सतलोक आश्रम की सुरक्षा में तैनात रही।