पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. अगर आप किसी भी सरकारी विभाग की शिकायत बिना दफ्तरों के चक्कर लगाए दर्ज करवाकर उसका हल चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। पंजाब सरकार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने की नई
व्यवस्था के लिए वेबसाइट तैयार करवाई है।
खास बात यह है शिकायत दर्ज करवाते वक्त शिकायतकर्ता ही बताएगा कि वह इस पर क्या कार्रवाई चाहता है। इतना ही नहीं, फाइल किस अधिकारी के पास पहुंची और अभी तक उस पर कितना काम हुआ इसकी जानकारी भी आपको ऑनलाइन मिलती रहेगी।
कौन से विभाग के किस अधिकारी के पास कितनी शिकायतें पेडिंग हैं इस पर भी उच्चाधिकारी इसी साफ्टवेयर के माध्यम से लगातार नजर रख सकेंगे। मई के अंतिम सप्ताह में इस सर्विस को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कैसे करे सकते हैं आप ऑनलाइन शिकायत। साथ ही खबर में तस्वीरों का प्रयोग केवल प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.