मोगा। जर्मन के स्वीडन से भारत में पांचवीं बार शादी रचाने आए एनआरआई को एनआरआई थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दो दिन की पुलिस रिमांड पर रखने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। इसके बाद ज्युडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
एनआरआई के खिलाफ उसकी पूर्व पत्नी संदीप कौर ने आपराधिक मामला दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस ने उसे क्लीन चिट देकर अदालत में मामले की कैंसिलेशन रिपोर्ट तक डाल दी थी। हालांकि बाद में अदालत ने मामले की दोबारा जांच करने को कहा था। दिलचस्प बात यह है कि इसी बीच वह भारत आ गया और पकड़ा गया।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर...