पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कनपटी पर पिस्तौल रखी, हमला किया और फिर गोली मारी है, सब झूठ, जांच में खुलासा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर। अकालियों पर मामला दर्ज करवाने को लेकर राणा गुरमीत सिंह सोढी एवं उनके समर्थकों की तीन दिन की मेहनत बेकार गई। राणा ने शिकायत की थी कि अकालियों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल रखी, हमला किया और ममदोट में उनके पीए नसीब सिंह संधू की टांग में गोली मारी है। लेकिन जांच में सभी आरोप झूठे पाए गए। आईजी निर्मल सिंह ढिल्लों ने कहा कि दोनों पर पर्चा दर्ज किया जाएगा।

ढिल्लों ने कहा कि ममदोट में अंतिम दिन नामांकन पत्र भरे जा रहे थे तो रश के कारण दोनों गुट भिड़ गए। संधू के साथ मारपीट हुई और कपड़े फाड़े गए। डीएसपी जसबीर मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया। संधू वहां से ठीकठाक रवाना हुआ। सूचना मिलते ही राणा सोढी चपाती से ममदोट आ रहे थे। उसी समय अकाली नेता गुरसेवक सिंह व उनके समर्थक गुरुहरसहाय जा रहे थे। रास्ता तंग होने के कारण दोनों में कहासुनी व हाथापाई अवश्य हुई पर हवाई फायर की बात झूठी है।

दोनों पर होगा केस

फिरोजपुर त्न विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वह अकालियों के मुलाजिम बनकर काम न करें, बल्कि वर्दी की मान मर्यादा को समझते हुए इंसाफ की बात करें। उन्होंने कहा कि गोली मेरे ऊपर चली है, मैं इलेक्टेड एमएलए हूं, पुलिस गांव के लोगों से पूछ कर कैसे कह सकती है कि गोली नहीं चली। राणा ने कहा कि मैं भी गांव के 200 लोगों से एफीडेविट लेकर सबमिट करवा सकता हूं कि गोली चली है।

आईजी निर्मल सिंह ढिल्लों मेरे गनमैन सुखविन्दर सिंह द्वारा गोली न चलने की जो बात संवाददाता सम्मेलन में कह रहे हैं वह कोरा झूठ है। वह पुलिस का कर्मचारी है जिसके चलते उसे डराया व धमकाया जा रहा है, जबकि वह गोली चलने वाली अपनी स्टेटमैंट पर अभी भी कायम हैं।