पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • These 5 Girls Want To Be Like Kalpana Chawala

कल्पना चावला की तरह बनना चाहती हैं ये 5 छात्राएं, पहली बार पहुंची नासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठानकोट। स्पेस में सैर करने की इच्छा लिए और कल्पना चावला की लाइफ से इंस्पायर पठानकोट के संदीपनी मॉडर्न स्कूल की पांच छात्राएं पहली बार नासा पहुंची हैं। स्कूल की तरफ से ये छात्राएं एजुकेशनल टूर पर हैं। स्कूल के चेयरमैन पवन महाजन ने बताया कि बच्चों का नॉलेज बढ़ाने के लिए स्कूल में लोकल स्तर पर तो साइंस के काफी प्रेक्टिकल करवाए जाते हैं, पर ये स्टूडेंट्स साइंस को नासा में जाकर समझना चाहती थीं।

इनकी इच्छा है कि वह खुद वहां के वैज्ञानिकों के साथ मिलें और अपने सवालों के जवाब उनसे पाएं। एजुकेशनल टूर पर गए इन सभी स्टूडेंट्स का सपना है कि वे नासा में जाकर काम करें। सभी छात्राओं की स्पेस और एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में जाने की इच्छा है।

टूर पर जाने से पहले 6वीं कक्षा की छात्रा चर्णजोत कौर, भवनीत कौर, 5वीं कक्षा की नूरप्रीत, रीवा व 10वीं कक्षा की मनप्रीत ने बताया कि आज वह बहुत खुश हैं। उन्हें ऐसा नहीं लग रहा कि वे किसी टूर पर बल्कि ऐसा लग रहा है मानो उनका सपना पूरा हो गया हो।

नासा में पहुंचकर भेजीं अपनी तस्वीरें

स्कूल के प्रिंसीपल नीरज मोहन पुरी, डायरेक्टर साहिल महाजन व सलिल महाजन ने बताया कि बच्चों ने नासा पहुंचकर वहां कुछ वैज्ञानिकों के साथ डिनर किया और अपने सवाल पूछे।

आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...