पटियाला | घर में व्हाइटवॉश करने के बाद बचा रंग या तो फेंक दिया जाता है या साइड में रख देते हैं कि फिर कभी यूज कर लेंगे। बच्चों के स्केच पेन से स्याही खत्म होने के बाद उन्हें फेंक दिया जाता है और तो और कलर्ड चॉक के छोटे छोटे बचे पीस और अखबार की रद्दी कोई रखता नहीं है।
प्रेम नगर निवासी वंदना
सोनी ने इन बेकार समझकर फेंकी जाने वाली चीजों को आर्ट वर्क के लिए यूज किया।
दीवाल की सीलन से परेशान होकर उन्होंने उसे दूर करने का उपाया सोचा। रद्दी से दीवाल पर बेस बनाया। फिर क्या था दीवार की सीलन चली गई। बाद में उन्होंने उसे कलर किया। आकर्षक फ्लावर पॉट, पेंटिंग्स, वॉल पेंटिंग और अपने दोनों बच्चों को स्कूल से मिलने वाले प्रोजेक्ट्स और मॉडल तैयार किए। आज बच्चों के फ्रेंड्स भी उनके घर आकर वेस्ट मटीरियल से काम आने वाली चीजें बनाना सीखते हैं।
वंदना का न्यू इनोवेशन : वेस्ट मटीरियल से बनाए फ्लावर पॉट, पेंटिंग्स और वॉल पेंटिंग, मैथ के बनाए मॉडल्स को टीचरों ने रख लिया
ढाई घंटे में एक वॉल पर पेंटिंग करके इसे मनचाहा रूप दे देतीं : वंदना ढाई घंटे में एक वॉल पर पेंटिंग करके इसे मनचाहा रूप दे देती हैं। अपने आर्ट वर्क की शुरुआत के बारे में वंदना ने बताया कि बच्चे स्केच पेन यूज करके फेंक देते थे। मैंने पेन में से स्पंज निकालकर उनके छोटे छोटे टुकड़े काटे और इनसे बच्चों के साइंस, मैथ्स और बाकी सब्जेक्ट्स के लिए मॉडल तैयार किए।
स्कूल में ये प्रोजेक्ट इतने पसंद किए गए कि टीचर्स ने कई मॉडल तो अपने पास रख लिए। बच्चों की नजर में मम्मी सुपर मॉम हो चुकी हैं। मम्मी के बनाए मॉडल्स की तारीफ तो स्कूल की टीचर्स भी करती हैं। वंदना सेउनके बच्चों के फ्रेंड भी वेस्ट मटीरियल से चीजें बनाना सीखते हैं।
हमारे घर की एक दीवार पर चार पांच साल लगातार सीलन रही। हर तरह से कोशिश करके देखी पर सीलन वापस लौट आती थी। एक दिन वैसे ही दिमाग में आया कि न्यूजपेपर से कोई हल निकाला जाए, ठीक लगा तो ठीक नहीं तो व्हाइट वॉश तो करानी है।
न्यूज पेपर के टुकड़े करके उन्हें कुछ देर पानी में भिगोया और ब्लेंडर से मैश करके दीवार पर बेस बना दिया। इसके बाद सीलन नहीं आई। फिर इसी तरह से बुच वर्क किया और टाइल्स की तरह टुकड़े बनाकर अलग ही डिजाइन तैयार किया। एक दीवार पर घर में बचे हुए ओरेंज कलर की कोटिंग दी।
अब तक बड़ी गिनती में वॉल पेटिंग, डेकोरेशन का सामान, पेंटिंग्स और मॉडल्स आदि तैयार कर चुकी हूं। मैंने जो भी इस्तेमाल किया वो घर की बेकार चीजों को किया।