- Hindi News
- फिटनेस परखने के लिए 50 जवानों के लिए सैंपल
फिटनेस परखने के लिए 50 जवानों के लिए सैंपल
पटियाला | डीजीपीकमांडेंट जनरल होमगार्ड डायरेक्टर सिविल डिफेंस के निर्देशों पर सोमवार को मेडिकल कैंप लगाकर पचास होमगार्ड जवानों के सैंपल लिए गए। कैंप में पहले जवानों का चेकअप किया गया और बाद में इन जवानों के सैंपल लिए। इन सैंपल से जवानों की तंदुरुस्ती का टेस्ट किया जाएगा। कमांडेंट राय सिंह धालीवाल ने बताया कि समय की नजाकत को देखते हुए जवानों की सेहत का खास ध्यान रखा जा रहा है। स्टाफ को ड्यूटी के दौरान कोई मेडिकल परेशानी हो, इसके लिए चेकअप की व्यवस्था की गई है। इससे मुलाजिमों को सही समय पर इलाज लेने में सहायता मिलेगी।
इस मौके पर संत बाबा नछतर सिंह कंबाली वाले भी मौजूद रहे। संत ने आश्वासन दिया कि वह जवानों की जरूरत के अनुसार ट्रस्ट की ओर से होम्योपैथी दवा का इलाज मुफ्त में मुहैया करवाएंगे।
होमगार्ड जवान का मेडिकल चेकअप करते डॉक्टर।
डायरेक्टर सिविल डिफेंस के निर्देशों पर सोमवार को लगाया मेडिकल कैंप