पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर। पटियाला

सिटी रिपोर्टर। पटियाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर। पटियाला

बसंतऋतु क्लब द्वारा गांव बारन के सरकारी स्कूल में जल बचाओ पौधे लगाओ संबंधी सेमिनार और रैली आयोजित की गई। स्कूल प्रिंसिपल हरपाल सिंह तेजा ने कहा कि हम सबको मिलकर पानी का बचाव करना चाहिए। देश में कई जगह ऐसी भी हैं जहां लोग पीने के पानी को तरसते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के समय पर्यावरण बहुत ज्यादा दूषित हो चुका है। जिसके कारण हमें विभिन्न खतरनाक बीमारियां लग रही हैं। इसके बचाव का सिर्फ एक ही रास्ता है कि पर्यावरण को साफ रखना। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर क्लब द्वारा रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण की संभाल के लिए जागरूक किया गया।

इस मौके पर क्लब प्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि पर्यावरण की संभाल को क्लब द्वारा विभिन्न प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। सेमिनार में करीब 250 स्कूली बच्चों को क्लब द्वारा पौधे बांटे गए।