- Hindi News
- कत्ल के आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
कत्ल के आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
पटियाला |भादसों रोडस्थित अमर बाग कॉलोनी निवासी जगपाल सिंह (उम्र करीब 21 साल) के कत्लकांड के आरोपियों को अभी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। इस मामले में जगपाल के परिवार अन्य रिश्तेदारों के दबाव के चलते पुलिस ने आरोपी अमन शर्मा निवासी खालसा कॉलोनी, सिमरन निवासी मालवा कॉलोनी बेअंत कौर के खिलाफ कत्ल का मुकद्दमा नंबर 33 दर्ज किया था। अभी भी पुलिस इस मामले में असली कारणों को लेकर संतुष्ट नहीं है, जिस वजह से मृतक आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल मंगवा कर जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है ताकि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई में कोई सबूत बाकी रहे। इसकी पुष्टि करते हुए थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज राजेश छिब्बर ने कहा कि फिलहाल अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। मामले की गंभीरता से कई पहलुओं पर जांच जारी है।
यहथा पूरा मामला : जगपालकी मां ने कहा था कि उसका बेटा मिस्त्री का काम करता था। 2 फरवरी की शाम को उसे दोनों आरोपी दोस्त अपने साथ मोटरसाइकिल पर ले गए थे। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा था।
जगपाल सिंह, जिसका मर्डर हुआ।