पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘देश में हर साल होते 6 लाख गर्भपात’

‘देश में हर साल होते 6 लाख गर्भपात’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थडिपार्टमेंट की ओर से सिविल सर्जन डॉ. एचएस बाली की देखरेख में परिवार नियोजन प्रोग्राम के अधीन आबादी को स्थिर करने असुरक्षित गर्भपात से होने वाली मौत को खत्म करने के लिए पोस्टमार्टम इंटरायूटरिन कान्ट्रासेप्टिव डिवाइस गर्भपात की देखने संबंधी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. बाली ने कहा कि प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में हर साल 6 मिलियन के करीब गर्भपात हो रहे हैं। इनमें दो तिहाई के करीब गर्भपात अन रजिस्टर्ड प्रेक्टिशनर्स असुरक्षित हाथों से हो रहे हैं। इससे अधिकतर गर्भवती महिलाओं की मौत असुरक्षित गर्भपात के कारण हो जाती है।

सहायक सिविल सर्जन डॉ. पुरुषोत्तम गोयल ने कहा कि परिवार को सीमित रखने के लिए पीपीआईयूसीडी सस्ता बढ़िया साधन है। यह कॉपर टी नार्मल सिजेरियन डिलीवरी के तुरंत बाद रखी जा सकती है। यह 5 साल तक औरत को गर्भ धारण करने से रोकती है। यदि महिला 5 साल से पहले बच्चा चाहती है तो वह कॉपर टी आसानी से निकलवा सकती है। प्रोग्राम में माता कौशल्या अस्पताल से आई डॉ. संगीता अग्रवाल, डॉ. अंजू गुप्ता ने भी जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कृष्ण कुमार, अमरजीत सिंह, राज कुमार के अलावा अन्य मौजूद रहे।

हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से कराए गए समारोह में डॉ. एचएस बाली अन्य।