- Hindi News
- जाट महासभा सभी वर्गों के लिए काम करे: रणइंदर
जाट महासभा सभी वर्गों के लिए काम करे: रणइंदर
पटियाला | जाटमहासभा में नई नियुक्तियों का दौर गर्माया हुआ है। इसके तहत ही जाट महासभा पटियाला के प्रधान गुरप्रीत सिंह डिम्मी धालीवाल और गुरमीत सिंह मोहनी जस्सोवाल ने वीरवार को यहां मोती बाग पैलेस में अलग अलग ओहदों जैसे उप प्रधान, जनरल सेक्रेटरी और सेक्रेटरी के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए। नियुक्ति पत्र सौंपने की रस्म युवराज रणइंदर सिंह ने अदा की। इस मौके पर उन्होंने सभा सदस्यों को जाट समुदाय के साथ साथ समाज के अन्य वर्गों के कल्याण के लिए काम करने की अपील की। यहां होशियार सिंह, हरतेज सिंह, हरविंदर सिंह, रघुबीर सिंह रोहटी, राजिंदर सिहं, हरजिंदर सिंह, अमरीक सिंह, राम सिंह आलोवाल, बलदेव सिंह, प्रमोद कुमार मीडिया इंचार्ज जसविंदर जुलका भी मौजूद रहे।