पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्रंट ने जारी किया साल 2015 का कैलेंडर

फ्रंट ने जारी किया साल 2015 का कैलेंडर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला |बीएड अध्यापकफ्रंट पंजाब की मीटिंग दविंदर सिंह बठिंडा की अगुवाई में हुई। जिसमें प्रेस सेक्रेटरी नवनीत अनाइतपुरी ने कहा कि बीएड अध्यापक फ्रंट की राज्य कमेटी द्वारा एसोसिएशन का साल 2015 का कैलेंडर रिलीज किया गया। राज्य प्रधान दविंदर सिंह बठिंडा ने कहा कि पंजाब सरकार टीचर्स की जायज मांगों जिसमें प्राइमरी मास्टर काडर की प्रमोशन, प्राइमरी काडर के लिए 4600 रुपए ग्रेड पे देने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, डीए के रहते बकाए जारी करने से टालमटोल कर रही है। यहां महासचिव जसवीर सिंह, हाकम सिंह, हरविंदर सिंह, कर्मजीत जलाल, संत सेवक सिंह, हरविंदर, नितिन सोढी, दर्शन अलीशेर, जगजीत सिंह, नरिंदर सिंह, मोहनजीत सिंह तलविंदर मौजूद रहे।