पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीओपी ने बनवाए 30 शौचालय

एसबीओपी ने बनवाए 30 शौचालय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेटबैंक ऑफ पटियाला ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत सरकारी स्कूलों की छात्राओं के लिए 30 शौचालयों का निर्माण करवाया। इन शौचालयों का निर्माण पूरे भारत में विशेष तौर पर छात्राओं के लिए करवाया गया है। यह बैंक इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले 10 और शौचालयों का निर्माण करवाएगा। इसके अतिरिक्त, कार्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के अंतर्गत बैंक नए कदम उठा रहा है जैसे कि उन संस्थाओं की मदद करना जो समाज के कम सुविधा प्राप्त वर्ग का ध्यान रखते हैं।

हाल ही में बैंक ने नवजीवनी स्कूल ऑफ स्पेशल एजुकेशन पटियाला को एक वैन प्रदान की। नवजीवनी स्कूल में अक्षम बच्चों को बैंक मुलाजिमों की ओर से विशेष शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके अलावा अपंग लोगों को 10 ट्राईसाइकिल एवं 2 बाईसाइकिल भी प्रदान की गईं

नए बनवाए गए शौचालयों का उद्घाटन करते हुए एसबीओपी के मुलाजिम।