- Hindi News
- डकाला चौकी इलाके में भ्रूण मिला, केस दर्ज
डकाला चौकी इलाके में भ्रूण मिला, केस दर्ज
डकालाचौकी इलाके में एक भ्रूण मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह मामला कुलविंदर सिंह की शिकायत पर पसियाणा थाने में दर्ज हुआ है। डकाला चौकी इंचार्ज नर पिंदरपाल सिंह ने बताया कि कुलविंदर सिंह बीड़ खेड़ी गुज्जरां इलाके में रहता है। वह मिलिट्री एरिया में बनी दरगाह पर सेवादार लगा हुआ है और तड़के वह बीड़ में गया था। जहां पर उसने लिफाफे में लिपटा एक भ्रूण देखा तो पुलिस को कंप्लेंट कर दी।
चौकी इंचार्ज नर पिंदरपाल सिंह ने बताया कि इसे कोई अनजान महिला या व्यक्ति फेंककर गया है। जिसका पोस्टमार्टम करवा लिया है। दो दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद क्लियर हो जाएगा कि भ्रूण मेल था या फीमेल और इस भ्रूण की उम्र क्या थी यह भी बाद में पता चलेगा।