पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिंद्रा कॉलेज में बनेगा टेनिस ग्राउंड

महिंद्रा कॉलेज में बनेगा टेनिस ग्राउंड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीमहिंद्रा कॉलेज में 139वें वार्षिक खेल प्रोग्राम की शुरुआत हो गई है। वीरवार को समारोह में डिप्टी कमिश्नर वरुण रूजम ने विशेषतौर पर शिरकत करते हुए खेल प्रोग्राम की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि कॉलेज के अंदर ऐसे सिस्टम बनाया जाना चाहिए कि खेलों में हिस्सा लेने अंक लेने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट कैटेगरी में रखा जाए। जो बेस्ट महिला पुरुष खिलाड़ी होगा उसको डिप्टी कमिश्नर डिपार्टमेंट की ओर से गोल्ड मेडल 11 हजार रुपए का नगद ईनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज के अंदर जल्द ही नया टेनिस का खेल मैदान बनाया जाएगा। प्रिंसिपल सुखबीर सिंह थिंद ने कहा कि कॉलेज में समय समय पर स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से खेल मुकाबले आयोजित किए जाते हैं। खेल समारोह में स्टेज कॉमेंट्री की भूमिका प्रोफेसर कमलजीत कौर डॉ. शविंदर सिंह रेखी ने निभाई।

डिप्टी कमिश्नर वरुण रूजम विजेता खिलाड़ियों के साथ।

यह रहे परिणाम

800मीटर दौड़

राजिंदरसिंह पहले, सतनाम सिंह दूसरे

गोलाफेंक

जसविंदरपहले, सुखदीप सिंह दूसरे

ट्रिपलछलांग

मनविंदरसिंह पहले, साहिल दूसरे

100मीटर दौड़

सर्वमीतसिंह पहले, हरप्रीत सिंह दूसरे

100मीटर लड़कियां

प्राचीपहले, राजविंदर दूसरे