पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रॉपर्टी टैक्स : 3कैंप, 601 रिटर्न और ~15 लाख आए

प्रॉपर्टी टैक्स : 3कैंप, 601 रिटर्न और ~15 लाख आए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | नगरनिगम ने वीरवार को प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन के लिए शहर के अलग अलग इलाकों में 3 कैंप लगाए। इन तीनों कैंपों में करीब 601 लोगों ने टैक्स की रिटर्न भरकर करीब 15 लाख रु निगम में टैक्स के रूप में जमा करवाए।

प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के सुपरिटेंडेंट रवदीप सिंह गुरविंदर सिंह ने बताया कि निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच ने त्रिपड़ी, झिल और मॉडल टाउन के सिनीयर सिटीजन होम में प्रॉपर्टी टैक्स का कैंप लगाया। त्रिपड़ी में वॉर्ड नंबर सात की नौ नंबर गली में यह कैंप लगाया गया था। कौंसलर ब्लॉक कांग्रेस प्रधान वेद कपूर, सुदर्शन किंगर, राम प्रकाश नासरा, कुंदन सिंह, वरिंदरपाल, सतपाल आहुजा, राजिंदर कुमार, जसबीर सिंह, गुरचरण सिंह, ओम प्रकाश मौजूद रहे। निगम स्टॉफ ने मौके पर लोगों से टैक्स वसूलकर उन्हें मौके पर रसीद जारी की। सुपरिटेंडेंट रवदीप सिंह ने बताया कि 20 जनवरी से अब तक निगम के पास 3500 लोगों ने रिटर्न भरकर करीब 66 लाख रु प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में जमा कराया है।

त्रिपड़ी में कैंप में कौंसलर वेद कपूर की मौजूदगी में टैक्स भरते लोग।