कुक फ्रंट 27 को सीएम से करेगा मीटिंग
पटियाला। डेमोक्रेटिकमिड डे मील कुक फ्रंट पंजाब ने वीरवार को मीटिंग आयोजित की। प्रधान हरजिंदर कौर लोपे ने बताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से फैसला नहीं लिया तो संगरूर में धूरी विधान सभा उप चुनावों के दौरान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि डीजीएसई पंजाब द्वारा 10 डाटा एंट्री आप्रेटरों की सेवाएं खत्म करने का जारी किया गया फैसला जल्द वापस लिया जाए। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि 27 फरवरी को चंडीगढ़ में सीएम परकाश सिंह बादल के साथ मीटिंग की जाएगी।