पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों के ऑनलाइन नहीं बन रहे लाइसेंस

लोगों के ऑनलाइन नहीं बन रहे लाइसेंस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्टडिपार्टमेंटकी लोगों के लिए शुरू की गई ऑनलाइन लाइसेंस अप्लाई करने की सुविधा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। लोगों को सुविधा की जानकारी होने के कारण अब तक शहर में किसी भी व्यक्ति का ऑनलाइन लाइसेंस नहीं बन पाया है।

जिस आदमी को ऑनलाइन लाइसेंस अप्लाई करना होता है, उसका डाटा डीटीओ डिपार्टमेंट के कंप्यूटर सिस्टम में नहीं मिलता है। जिसके कारण आदमी का अप्लाई किया हुआ लाइसेंस रद हो जाता है। इस सुविधा के बारे में डिपार्टमेंट के अफसर अंजान हैं। एडीटीओ कुलवंत राय गर्ग ने कहा कि ऑनलाइन सुविधा की जानकारी देने के लिए महकमे ने जिला स्तर पर कोई सुविधा नहीं रखी है। इसके कारण लोगों को परेशानी रही है। ऑनलाइन अप्लाई के बाद डिपार्टमेंट में डाटा फीड क्यों नहीं हो रहा इसके बारे में कंप्यूटर रूम के सुपरवाइजर से बात की गई है। उन्होंने भरोसा दिया है कि इसे जल्द सही कराया जाएगा।

ऑनलाइन नहीं बना लाइसेंस

रामनगर निवासी अश्वनी शर्मा ने बताया कि उसने एक साइबर कैफे से ऑनलाइन लाइसेंस अप्लाई किया था। ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद एक रसीद का प्रिंट मिला। रसीद पर लाइसेंस के लिए फोटो कराने की तारीख 4 फरवरी दी थी। जब फोटो कराने के लिए डीटीओ डिपार्टमेंट में गया तो वहां कंप्यूटर में डाटा फीड नहीं मिला। डिपार्टमेंट के अफसरों को पूरी जानकारी नहीं थी।

दोबार किया ऑनलाइन अप्लाई, फिर भी नहीं बना लाइसेंस

आर्यसमाज के जतिंदर कुमार ने कहा कि डिपार्टमेंट ने ऑनलाइन लाइसेंस अप्लाई करने की सुविधा सही ढंग से शुरू नहीं की। दो बार ऑनलाइन लाइसेंस अप्लाई किया पर जानकारी होने के कारण सही ढंग से अप्लाई हो सका। जानकारी होने पर लोगों परेशानी उठानी पड़ रही है। डिपार्टमेंट को चाहिए कि इसको सही ढंग से लागू करे ताकि आम जनता इसका लाभ उठा सके।