पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार मेले में बैंक ने 15 स्टूडेंट्स को किया सलेक्ट

रोजगार मेले में बैंक ने 15 स्टूडेंट्स को किया सलेक्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालसाकॉलेज के डॉ. गंडा सिंह कैरियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेंटर की ओर से आईसीआईसीआई बैंक ने रोजगार मेले का आयोजन किया। जिसमें बैंक ने कॉलेज के 15 स्टूडेंट्स का सलेक्शन किया। रोजगार मेले में कॉलेज के एमबीए पार्ट-2, एम एलडी पार्ट-2, एम.कॉम पार्ट-2, बी.कॉम पार्ट-3, बी.कॉम अकाउंटिंग एंड फाइनेंस पार्ट-3 के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। मेले की शुरुआत स्टूडेंट्स की लिखित परीक्षा लेकर की गई, जिसमें जनरल नॉलेज के सवाल पूछे गए। लिखित परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को ग्रुप डिस्कशन राउंड में लिया गया। ग्रुप डिस्कशन पास करने वाले स्टूडेंट्स की बैंक अधिकारियों ने इंटरव्यू ली और उसके बाद सलेक्शन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. धरमिंदर सिंह ऊभा ने बताया कि यह बहुत अच्छी बात है कि कॉलेज में इस तरह का रोजगार मेला लग रहा है। यहां डॉ. जसलीन कौर अन्य मौजूद रहे।

रोजगार मेले के दौरान स्टूडेंट्स का इंटरव्यू लेते बैंक मुलाजिम।