बिना लाइसेंस गाने डाउनलोड करने पर केस
पटियाला। थानासिविल लाइन इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति पर बिना लाइसेंस गाने डाउनलोड करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी मंजीत सिंह निवासी प्रताप नगर के खिलाफ थाना सिविल लाइन में गुरचरन सिंह की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की है। दर्ज मामले के अनुसार आरोपी अपनी दुकान में लोगों को गाने डाउनलोड करके देता था। इस संबंध में उसके पास कोई लाइसेंस नहीं था।