पटियाला। फर्स्ट फाउंडेशन प्री स्कूल में कराई ताइक्वांडो मीट में बच्चों ने कोच सतविंदर सिंह की देखरेख में शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल रूपिंदर कौर पसरीचा की अगुवाई में हुए मुकाबले में स्कूल के अंडर 6 एज ग्रुप के 67 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। मीट का उद्घाटन प्रिंसिपल पसरीचा ने किया। विजेताओं को पुरस्कार देने के लिए पीयू के असिस्टेंट रजिस्ट्रार
मनमोहन सिंह बावा ने शिरकत की। कोच सुरिंदरपाल सिंह, नीरज पाठक और राहुल पाल मौजूद रहे।
अंडर 12 किलो में खुशप्रीत कौर ने गोल्ड, मसीता ने सिल्वर और प्रिंजल और बबलीन कौर ने ब्रॉन्ज मेडल पाया। 12-14 किलो में गुरसीन कौर ने गोल्ड, प्रभनूर कौर ने सिल्वर, सारा और बंदनप्रीत कौर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 14-16 किलो में मेहर ने गोल्ड, तनासी ने सिल्वर, चर्मी और राजवीन ने ब्रॉन्ज, 16-18 किलो में ईवा शर्मा ने गोल्ड, जसनूर कौर ने सिल्वर, सिमरलीन और साचिका ने ब्रॉन्ज पाया।
अंडर 12 किलो में सार्थक बत्रा ने गोल्ड, रणवीर ने सिल्वर, सिद्धार्थ और अविनूर ने ब्रॉन्ज जीता। 12-14 किलो में अंगदवीर सिंह ने गोल्ड, प्रभगुण सिंह ने सिल्वर, तनवीर और तनीष ने ब्रॉन्ज, 14-16 में स्वास्तिक ने गोल्ड, विलनजीत सिंह ने सिल्वर, प्रभनूर सिंह और मनवीर सिंह ने ब्रॉन्ज, 16-18 किलो में भव्या शर्मा ने गोल्ड, मोर्या धीमान ने सिल्वर, मधुर सिंगला और हर्षवीर सिंह ने ब्रॉन्ज, 18-21 किलो में सुहान ने गोल्ड, दरवीस ने सिल्वर, माधव जिंदल और सहजपाल ने ब्रॉन्ज पाया।
(ताइक्वांडो मीट के विजेता बच्चों को पुरस्कार देते मनमोहन सिंह बावा अन्य।)