- Hindi News
- शुतराणा में फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में 3 नामजद
शुतराणा में फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में 3 नामजद
पटियाला 10वीं12वीं के जाली सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का खुलासा थाना शुतराणा पुलिस ने किया गया है। आरोपी ज्यूणा सिंह, बिंदर राम विवेक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि रंजीत कुमार निवासी सुगोपत्ती शुतराणा ने उनके पास जाली सर्टिफिकेट बनाने की शिकायत दी थी।
रंजीत ने बताया कि उसने आरोपियों से 20 हजार रुपए में सर्टिफिकेट बनवाया था। आर्मी की जो भर्ती निकली थी, तो उसमें शिकायतकर्ता रंजीत सिंह भी हिस्सा लेने गया। आर्मी ऑफिसरों ने जब सर्टिफिकेट की जांच की तो पता लगा कि सर्टिफिकेट नकली है। जांच अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच से पता लगा है कि आरोपी 20 से 30 हजार रुपए में 10वीं 12वीं के सर्टिफिकेट बनाता है। आरोपी ज्यूणा सिंह, साथी बिंदर सिंह पातड़ां, शुतराणा पड़ोस के युवकों को सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर पकड़कर लाते थे। एक साथी विवेक जो मोहाली में बैठा है, फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करके भेजता था।