पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 75 फीसदी टेक्नोक्रेट्स बेरोजगार: डॉ. गुरदीप

75 फीसदी टेक्नोक्रेट्स बेरोजगार: डॉ. गुरदीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीचर्सकोआधुनिक तकनीक से टीचिंग के बारे में बताने के मकसद से खालसा काॅलेज में आईसीटी इन टीचिंग लर्निंग प्रोसेस की सात दिवसीय वर्कशॉप बुधवार से शुरू हुई। फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत शुरू वर्कशॉप एनआईआईटी लिमिटेड गुड़गांव के सहयोग से हो रही है। एनआईआईटी के आईटी स्पेशलिस्ट प्रसन्नजीत दत्ता और नरिंदरपाल सिंह औलख ने विशेष जानकारी दी। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की हेड डाॅ. गुरदीप सिंह बत्तरा ने कहा कि आज 75 फीसदी टेक्नोक्रेट्स बेरोजगार हैं। शिक्षा के मौजूदा दौर में आधुनिक तकनीक का यूज बहुत जरूरी है। समाज का हर क्षेत्र आधुनिक तकनीक से जुड़ा हुआ है। प्रिंसिपल डाॅ. धरमिंदर सिंह उभा ने कहा कि भविष्य में स्टूडेंट्स को जरूरी शिक्षा प्रदान करने के लिए टीचर्स का टेक्नोलॉजी से जुड़ना जरूरी हो गया है। वर्कशॉप में काॅलेज सहित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अलग-अलग काॅलेजों के 30 टीचर्स हिस्सा ले रहे हैं।