- Hindi News
- मिल मालिक ने जीरी की 24734 बोरियां कर दी खुर्द बुर्द, केस दर्ज
मिल मालिक ने जीरी की 24734 बोरियां कर दी खुर्द बुर्द, केस दर्ज
पटियाला। चावलनिकालने के लिए पनसप द्वारा मैस घुम्मन एग्रो फूड्स में भेजी गई 24734 बोरी जीरी मिल मालिक ने गायब कर दी। पसियाणा पुलिस ने मैस घुम्मन एग्रो फूड्स पसियाणा महमूदपुर मालिक मंजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परमिंदरजीत सिंह जिला मैनेजर पनसप पंजाब स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन ने 7 जुलाई 2014 को शिकायत दर्ज कराई थी।
अकाउंटसे निकाले साढ़े 5 लाख
पटियाला।थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी राहुल ठाकुर निवासी बगीची मंगल दास धर्मपुरा बाजार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुच्चा सिंह पे पुलिस को बताया कि उसे अपने लड़के को विदेश भेजना था। इसलिए उसने आरोपी राहुल ठाकुर के कहने पर आईसीआईसीआई बैंक पटियाला में ज्वाइंट खाता खोला। अकाउंट में 6 लाख 10 हजार रुपए जमा करवाए। आरोपी ने बैंक मैनेजर से मिल कर अकाउंट से 5 लाख 20 हजार रुपए निकलवा लिए। पुलिस बैंक मैनेजर की भूमिका की जांच कर रही है।