पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लब ने किया \"जहर दा दरिया\' नाटक का मंचन

क्लब ने किया \"जहर दा दरिया\' नाटक का मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्सको नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए सरकारी महिंद्रा काॅलेज के रेड रिबन क्लब ने नाटक जहर दा दरिया का बुधवार को मंचन किया। हरबीर सिंह की अगुवाई में स्टूडेंट्स ने नाटक खेला। इससे संदेश दिया कि नौजवान जागरूक होकर समाज में बढ़ रही नशे की बुराई से कैसे बचना है।

प्रिंसिपल डाॅ. सुखबीर सिंह थिंद ने कहा कि नशे की बीमारी प्रदेश में दिनों दिन बढ़ रही है। सरकार, एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, समाज और परिवार मिलकर इसे रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स को अच्छी सेहत रखते हुए अपने जीवन के आदेशों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। क्लब के नोडल अफसर डाॅ. शविंदर सिंह रेखी ने बताया कि ये नाटक प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के तहत कराया गया। ताकि काॅलेज में ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स में नशे के खिलाफ जागरुकता पैदा हो सके। प्रो. कंवलजीत कौर, डाॅ. इंद्रजीत सिंह चीमा, डाॅ. सुवीर सिंह, डाॅ. नवजोत सिंह, प्रो. हरजोत सिंह भाटिया समेत अन्य स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

महिंद्रा काॅलेज में नाटक जहर दा दरिया की पेशकारी देते स्टूडेंट्स।