पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादल साहब पेंशन मांग रहे हैं, भीख नहीं : ब्रह्म महिंदरा

बादल साहब पेंशन मांग रहे हैं, भीख नहीं : ब्रह्म महिंदरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेक्निकल सर्विस यूनियन वर्करों का प्रदर्शन

मरण व्रत पर बैठे इंदरजीत की हालत नाजुक

चारमहीनेसे पेंशन मिलने से गुस्साए पीआरटीसी पेंशनरों की बस स्टैंड पर पांच दिनों से चल रही भूख हड़ताल को बुधवार को पटियाला टू से कांग्रेसी विधायक ब्रह्म महिंदरा ने समर्थन दिया। ब्रह्म ने कहा कि सरकार के लिए इससे बड़ी लानत क्या होगी कि अपनी सारी उम्र एक विभाग को अर्पण करने के बाद अब आराम करने के दिनों में इन हजारों पेंशनरों को अपना हक पेंशन लेने के लिए सड़कों पर धक्के खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सीएम परकाश सिंह बादल को यह समझना चाहिए कि पेंशनर अपना हक पेंशन मांग रहे है, कि उनसे भीख। सीएम को तुरंत 4 महीने से पेंशन को तरस रहे पीआरटीसी पेंशनरों को पेंशन जारी करनी चाहिए। पांचवें दिन बुधवार को पेंशनरों ने भूख हड़ताल करके अपना विरोध जताया। मांगों के लिए पेंशनर्स 20 सितंबर शनिवार से भूख हड़ताल पर है। पीआरटीसी पेंशनर्ज एसोसिएशन के चेयरमैन गुरनाम सिंह दौणकलां, प्रधान भगवंत सिंह कंगनवाल सचिव हरी सिंह चमक ने बताया कि पिछले लंबे समय से मैनेजमेंट उन्हें टाल रही है। पेंशनरों ने कहा कि वो इस तरह का तीखा संघर्ष करने को मजबूर है मैनेजमेंट हर बार उन्हें टाल मटोल कर रही है।

4 महीने से पेंशन मिलने के कारण लोगों का घरों का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। पंजाब भर से जुटे पेंशनरों ने चेतावनी दी अगर मैनेजमेंट ने जल्द पेंशन अन्य बकाए जारी किए तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। यहां राम सिंह सीटू प्रधान, सुरिंदर सिंह बची, हरी सिंह टोहड़ा, जलौर सिंह, गुरमीत सिंह ने संबोधित किया।

रोष रैली निकालते हुए टेक्निकल सर्विस यूनियन ने ओहदेदार।

भूख हड़ताल तीसरे दिन में

पटियाला।कुलहिंद किसान सभा की मांगों के लिए शुरू की गई भूख हड़ताल तीसरे दिन में पहुंच गई है। सभा उपप्रधान साथी कुलवंत सिंह मौलवीवाला ने कहा कि धान का रेट सरकार ने 1440 रुपए किया था। कारोबारी किसानों से 800 रुपए में धान खरीद रहे हैं। समय पर बिजली पानी मिलने से किसानों को महंगे दाम पर डीजल खरीदना पड़ रहा है। बेमौसमी बारिश से फसल और सब्जियां बरबाद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सरकार ने सभा की मांगों को नहीं माना तो सभा संघर्ष को बड़ा रूप देगी। यहां कर्मचंद भारद्वाज, बृज लाल, जगतार सिंह संतोष सिंह ने संबोधित किया। बृज लाल, हर