पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे को जड़ से खत्म करने की जरूरत: डॉ. जगजीत

नशे को जड़ से खत्म करने की जरूरत: डॉ. जगजीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशेकोजड़ से खत्म करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। यह बात सेहत महकमा पंजाब चंडीगढ़ के ज्वाइंट डायरेक्टर डाॅ. जगजीत सिंह चीमा ने पीयू के एनएसएस महकमे द्वारा कराए कौमी सेवा योजना स्थापना दिवस के मौके पर कही।

उन्होंने स्लाइड शो के जरिये नशा करने के कारण, इससे शरीर पर पड़ते प्रभावों का जिक्र करते हुए इसके ट्रीटमेंट संबंधी ढंगों के बारे में बताया। प्रोग्राम का उद्घाटन रजिस्ट्रार डाॅ. देविंदर सिंह ने किया। जबकि प्रधानगी एडिशनल डीन रिसर्च डाॅ. एमआईएस सग्गू ने की। डाॅ. सग्गू ने कहा कि नशे की इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए एनएसएस के सहयोग की जरूरत है। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डाॅ. परमवीर सिंह ने डिपार्टमेंट की गतिविधियों के बारे में बताया।

एडिशनल डीन स्टूडेंट्स गर्ल्स डाॅ. अमृतपाल कौर ने कहा कि समाज में ऐसा वातावरण बनाने की जरूरत है कि युवा पीढ़ी नशे की तरफ जाएं ही न।