- Hindi News
- सुविधा में मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए मिलने वाले फाॅर्म पर लगी अलग से रसीद
सुविधा में मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए मिलने वाले फाॅर्म पर लगी अलग से रसीद
सुविधासेंटर में बिना प्रशासन की प्रवानगी के लोगों पर लागू किए जा रहे रूल लोगों को परेशानी दे रहे हैं। सुविधा में मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मिलने वाले फाॅर्म पर सोमवार से अलग रसीद लगनी शुरू हो गई है। जिस पर चौथा दर्जा मुलाजिम को छोड़कर बाकी कैटेगरी के मुलाजिमों की गवाही को मंजूरी दी गई है।
सुविधा में लागू रूल्स से खुद सुविधा अधिकारी अंजान है। दूसरी और प्रशासन के किसी भी अफसर को इसकी जानकारी नहीं है। सुविधा अफसरों ने इस लागू किए नए रूल्स के कारण सोमवार को कुछ लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन कराए ही वापस जाना पड़ा है।
उधर तहसीलदार सुखपिंदर कौर ने भी इसकी जानकारी होने की बात कही है। तहसीलदार ने कहा कि यह रूल्स कब लागू किया गया है। इसके बारे में उन्हें नहीं पता है। सुविधा अफसरों ने ही यह रूल्स लागू है। सुखपिंदर कौर ने कहा कि वह मंगलवार को फार्म मंगाकर इस मामले को हल कराएगी। इस मामले पर सरकार के कोई मनाही के आदेश संबंधी तहसीलदार से सवाल किया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
यहहैं जरूरी दस्तावेज
मैरिजरजिस्ट्रेशन कराने के लिए लड़का लड़की द्वारा साझे तौर पर फाइल तैयार कराई जाती है। फाॅर्म सुविधा से मिलता है। जिसमें कोर्ट फीस, लड़के और लड़की का हल्फिया बयान के अलावा लड़के और लड़की के माता पिता का हल्फिया बयान जो मजिस्ट्रेट से अटेस्टेड होना चाहिए। गवाही देने वालों में एमसी, सरपंच, नंबरदार या फिर सरकारी मुलाजिम का हल्फिया बयान के अलावा पहचान पत्र होना जरूरी है। इसके अलावा लड़के का रिहायशी प्रूफ के अलावा जन्म सर्टिफिकेट की एटेस्ट कापी के अलावा मैरिज होने के समय की दो फोटो। पर अब सुविधा अधिकारियों द्वारा फाॅर्म पर अलग से रसीद लगा दी गई है। जिस पर चौथा दर्जा मुलाजिम को छोड़कर बाकी कैटेगरी के मुलाजिमों की गवाही को मंजूर रखा गया है।
मेरी ओर से ऐसा कोई रूल नहीं लागू किया गया है
मैरिजरजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों पर दर्जा चार मुलाजिम की गवाही को मंजूर करने के मामले पर डीसी वरुण रूजम ने कहा कि उन्हें इसी बारे में कोई जानकारी नहीं है। डीसी ने कहा कि ऐसा कोई रूल्स उन्होंने सुविधा में लागू नहीं किया। मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाने वाले फाॅर्म पर अलग से लगी रसीद संबंधी उन्होंने कहा कि वह खुद इस मामले को चैक करेंगे, कि सुविधा में यह नया रूल्स किस कर्मचारी या फिर अधिकारी ने लागू किया। सुविधा लोगों की परेशानी हल करने के लिए है, बढ़ाने के लिए नहीं है।
सुविधा इंचार्ज बोले, मैंने नहीं लागू किया है नियम
^सुविधामें एसए के पद पर काम कर रहे विनोद सिंगला ने भी इस लागू किए रूल्स संबंधी जानकारी होना बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। मंगलवार को फाॅर्म देखकर ही पता लग सकता है कि कौन सा रूल्स लागू किया गया है। सिंगला ने कहा कि उनके द्वारा फाॅर्म के साथ ऐसी कोई रसीद नहीं लगवाई गई है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़े।