पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीपीएस बना आईपीएससी घुड़सवारी का चैंपियन

पीपीएस बना आईपीएससी घुड़सवारी का चैंपियन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाभा। पंजाबपब्लिक स्कूल नाभा में 5 से 7 फरवरी तक आईपीएससी की घुड़ सवारी प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें देश के चोटी के स्कूलों के घुड़सवारों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन 7 फरवरी को कई फाइनल मुकाबले करवाए गए, जिनमें स्टूडेंट्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पीपीएस के स्टूडेंट्स ने लगभग हर क्षेत्र में बाजी मारी और 15 सोने, 14 चांदी 15 कांस्य के तगमे जीतकर स्कूल का सम्मान बढ़ाया। मुकाबले में हरप्रीत सिंह, गुरनिवाज सिंह पीपीएस खिलाड़ी को बेस्ट घुड़सवार का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी पीपीएस के स्टूडेंट्स के नाम रही जबकि एमएनएसएस राय को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। आखिरी दिन एसएसपी पटियाला गुरमीत सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर मौजूद रहे और स्टूडेंट्स को पुरस्कार सर्टिफिकेट दिए। इस मौके पर स्कूल के हेडमास्टर जगप्रीत सिंह ने सभी का धन्यावाद किया और स्टूडेंट्स को मिले पुरस्कारों के लिए बधाई दी।