- Hindi News
- 23 में से 15 वॉर्ड के कैंडीडेट्स का ऐलान
23 में से 15 वॉर्ड के कैंडीडेट्स का ऐलान
नगरकौंसिल चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को अपने 15 वॉर्डों के कैंडीडेट के नाम का एेलान कर दिया है। शेष 8 वॉर्ड के कैंडीडेट के नाम मंगलवार को घोषित हो सकते हैं। अकाली-बीजेपी गठबंधन में से अकाली दल के 11 वॉर्डों में से पार्टी वर्करों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इन पर आज शाम तक फैसला हो सकता है। बता दें नई वॉर्डबंदी के बाद शहर में 23 वॉर्डों पर चुनाव होने हैं।
नगर कौंसिल चुनाव के लिए विधायक साधू सिंह धर्मसोत की अगुवाई में उनके घर पर वर्करों की मीटिंग हुई। जिसमें वाॅर्ड-1 से वलैत राम, 6 से विजय भाटिया, 8 से राजेश कुमार बबला, 10 से नीना शर्मा प|ी नरेश शर्मा, 11 से पवन कुमार गर्ग, 12 से अनिल बब्बू, 13 से रीना बांसल, 14 से नत्थो देवी, 15 से जगपाल सिंह महमी, 16 से सुनीता रानी, 17 से महिन्दरपाल, 18 से नरिन्दरजीत सिंह भाटिया, 19 से रेनू सेठ, 20 से अमरदीप खन्ना 21 से यशप्रीत सिंह भदोहल का नाम बतौर कैंडीडेट डिक्लेयर किया गया। एमएलए साधू सिंह ने कहा कि 15 कैंडीडेट की जो लिस्ट जारी की गई है वह पक्की है। शेष 8 कैंडीडेट के नाम आज सामने जाएंगे। मीटिंग में देहाती प्रधान परमजीत सिंह खटड़ा, जगजीत सिंह दुल्लदी, मोनू डल्ला, नरेश शर्मा, चरणजीत बातिश मौजूद रहे।
नाभा में नगर कौंसिल चुनाव में कांग्रेस के कैंडीडेट्स का ऐलान करते एमएलए साधू सिंह धर्मसोत।
शिअद के दावेदार
^नाभामें शिअद 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के वर्करों ने अपने वॉर्ड से दावेदारी का ऐलान किया है। वाॅर्ड 1 से ऐडवोकेट गुरविन्दर कौर, 2 से कुलवन्त सिंह सियान गुरसेवक सिह गोलू, 3 से हरप्रीत सिंह प्रीत, 8 से अशोक कुमार बिट्टू, 10 से कृष्णा रानी एकता बांसल, 14 से बबलू खोरा रमेश मैषी, 15 से ठेकेदार दर्शन सिंह अमृतपाल चौहान, 17 से भोला राम, 18 से मन्दिर पाल सिंह, सर्वप्रीत सिह सोम नाथ ढल्ल, 21 से हरसिमरन सिंह साहनी, 23 से मानवरिन्दर सिंह लस्सी, हरि सिंह, मुनीश कुमार रिंकू दीपक शामिल हैं।
टिकट उसी को, जो अकाली दल से काफी समय से जुड़ा है
पटियाला। इसकेपहले शहर के निजी होटल में पंजाब सरकार के लोक निर्माण महकमे के मंत्री पटियाला जिले के चुनाव इंचार्ज जनमेजा सिंह सेखों पहुंचे। वह कौंसिल चुनाव में दावेदारों से मिले। मीटिंग में सेखों ने बताया कि चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि वर्कर अकाली दल से कितने समय से जुड़ा है। बैठक में उनके अलावा कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, शिअद के पटियाला देहाती प्रधान दीपइंदर सिंह ढिल्लों, हलका इंचार्ज मक्खन सिंह लालका, एक्स एमएलए रमेश सिंगला, शिअद नाभा की सरपरस्त शिव देव कौर, शहरी प्रधान जसपाल जुनेजा, जसपाल कल्याण, भगवान दास जुनेजा, हरपाल जुनेजा, कुप्पाल सिंह बडूंगर मीटिंग में पहुंचे। हरप्रीत सिह प्रीत, धर्म सिंह धारौकी, साधू सिंह गलवटी, हरि सिंह प्रीत, इंस्पेक्टर धर्मदेव जस्सा खोख मौजूद रहे।