- Hindi News
- गुरू करा सकते हैं प्रभु से इंसान का संगम
गुरू करा सकते हैं प्रभु से इंसान का संगम
पटियाला। दिव्यज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा राघो माजरा में सुंदरकांड का पाठ कराया गया। जिसमें साध्वी प्रियंका भारती ने कहा कि गोस्वामी जी ने यूं तो राम चरित्र मानस में सात कांड की रचना की। पर इस प्रसंग का नाम ही सबसे अलग क्यों रखा? साध्वी ने बताया कि सुंदरकांड में हनुमान की शौर्यपूर्ण गाथाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया गया है। क्योंकि इसमें भक्त, भगवान भक्ति तीनों का संगम है।