पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहित्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने पेश की रचनाएं

साहित्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने पेश की रचनाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। ज्ञानदीपसाहित्य साधना मंच पटियाला ने भाषा विभाग में प्रधान सागर सूद की अगुवाई में साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य मेहमान डॉ. स्वराज घुम्मन कवियित्री फिल्मी अदाकारा रहीं। विशेष मेहमान डॉ. इंद्रपाल कौर कवियित्री, राजेश पुरी प्रिंसिपल पोदार इंटरनेशनल स्कूल पटियाला अजीत सिंह राही रहे। मंच की ओर से नौजवान शायर, संपादक और मंच के प्रधान सागर सूद द्वारा प्रकाशित और संपादित त्रैमासिक हिन्दी पत्रिका साहित्य कलश रिलीज की गई। साहित्य कलश पत्रिका के एक वर्ष पूरा होने पर साहित्यकारों ने सागर सूद की मेहनत पत्रिका के सफल संपादन के लिए बधाई दी। अलका अरोड़ा ने मंच का संचालन किया। कवि और प्रिंसिपल राजेश पुरी ने कहा कि ज्ञानदीप संस्था और साहित्य कलश पत्रिका, साहित्य के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। समारोह में परविंदर शोख, हरीदत्त हबीब, एससी शर्मा, डॉ. जीएस आनंद, डॉ. शिवराज, प्रीतम प्रवासी, संजय दर्दी, मधु चोपड़ा, गुरदीप सिंह, गुरचरण कौर, डॉ. राकेश राज, परविंदर र|, सुखविंद्र कौर, मैडम जौहरी, दर्शन सिंह, जसविंदर, धीरज वर्मा, एसएस भल्ला, सुशील कुमार, कृष्ण धीमान, एमएस जग्गी, अशोक गुप्ता, भुपिंद्र उपराम, यूएस आतिश, एशले, अंग्रेज विर्क और होवी सिंह ने रचनाएं पेश कीं।

पत्रिका रिलीज करते हुए मेहमान।