पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक रूल्ज जानने से ही कम होंगे एक्सीडेंट

ट्रैफिक रूल्ज जानने से ही कम होंगे एक्सीडेंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करके सड़क हादसों के खिलाफ महाअभियान से जुड़कर शहर की विभिन्न संस्थाएं लोगों को ट्रैफिक नियमों से अवेयर कर रही हैं। इसके तहत सोमवार को आईनिफ्ड के स्टूडेंट्स एवं स्टाफ ने लीला भवन चौक में करीब एक घंटा वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम अपनाने की अपील की। आईनिफ्ड के स्टूडेंट्स ने 60 मिनट में करीब 50 लोगों को नियमों की जानकारी दी। इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर मोनिका कथूरिया ने कहा कि वाहन चालक चाहे पुरुष हो या फिर महिला सबको ट्रैफिक नियम अपनाने चाहिए। कथूरिया ने कहा कि आज के समय में होने वाले सड़क हादसों का मुख्य कारण ही ट्रैफिक नियम को अपनाना है। अगर हम अपने साथ साथ दूसरे वाहन चालकों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो जरूरी है कि ट्रैफिक नियम अपनाएं। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स आज खुद सड़कों पर लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए उतरे हैं। जब तक सभी लोग नियमों को नहीं अपनाएंगे तब तक दुर्घटनाओं पर काबू नहीं पाया जा सकता है। दुर्घटनाएं तभी होती हैं जब हम सावधानी नहीं बरतते। इस मौके पर मनप्रीत, कुलदीप, आशु, जतिन, हरिंदर, मानव, रेशव, शेखर, जोती, कंवल, मनदीप कौर, किरन, संदीप, सुनैना, गुंजन के अलावा स्टाफ में से दमनप्रीत, अनू, हरमन गुरजीत ने लोगों को अवेयर किया।

पुलिस मुलाजिम से ट्रैफिक रूल मानने की अपील करती स्टूडेंट्स।

लीला भवन चौक पर टू व्हीलर चलाने वालों को अवेयर करतीं डायरेक्टर मोनिका।

हादसों के िखलाफ

भास्कर

महाअिभयान