पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकदम से 40 फीसदी फीस बढ़ोतरी मंजूर नहीं

एकदम से 40 फीसदी फीस बढ़ोतरी मंजूर नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। शिवालिकपब्लिक स्कूल में 40 फीसदी फीस बढ़ोतरी को लेकर पेरेंट्स ने अथॉरिटी से अपील की है कि एकदम से इतनी फीस बढ़ाई जाए। मैनेजमेंट ने जो वादा 2012 में किया था कि फीस नहीं बढ़ाई जाएगी, उस पर कायम रहे। इसे लेकर शिवालिक पेरेंट्स एसोसिएशन से दर्शन सिंह ने कहा कि वे एसोसिएशन के प्रधान नहीं हैं। उनकी कोशिश है कि सभी पेरेंट्स के साथ मिलकर बढ़ी फीस को रोल बैक करवाया जाए। पेरेंट्स इस बात को मानते हैं कि महंगाई है और खर्च भी ज्यादा है। एकदम से 5 से 7 हजार एक ही बार में करने से भी पेरेंट्स पर बोझ बढ़ेगा। इसलिए फीस को 5 फीसदी बढ़ा लिया जाए। 2012 में भी मैनेजमेंट ने 40 फीसदी फीस बढ़ाई थी।

तब पेरेंट्स के विरोध के चलते इसे वापस लिया गया था। उसके बाद दो महीने पहले स्कूल ने फिर से फीस बढ़ाने का फैसला सुना दिया है। तब से पेरेंट्स अथॉरिटी से मिलना चाह रही है पर वे कोई जवाब नहीं दे रहे। पेरेंट्स अथॉरिटी से मिलने की कोशिश कर रहे और जल्द ही फीस रोल बैक करवाने के लिए जोर दिया जाएगा।

शिवालिक स्कूल में फीस बढ़ाने का मामला