पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेहत के पहलुओं को बताना स्पोर्ट्स साइंस का काम

सेहत के पहलुओं को बताना स्पोर्ट्स साइंस का काम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘शिक्षाके साथ सेहत के अलग अलग पहलुओं के बारे में बहुपक्षीय जानकारी प्रदान करना स्पोर्ट्स साइंस डिपार्टमेंट का प्रमुख काम है। आज स्पोर्ट्स साइंस की अहमियत बहुत ज्यादा है। खिलाड़ियों के लिए इस साइंस की अलग अहमियत है।’ ये विचार पीयू रजिस्ट्रार डॉ. देविंदर सिंह ने स्पोर्ट्स साइंस पर शुरू हुए इंटरनेशनल सेमिनार के दौरान कहे।

स्पोर्ट्स साइंस: चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर करवाए इस सेमिनार की अगुवाई करते हुए डॉ. देविंदर ने कहा कि यूनिवर्सिटी हेल्थ क्लब से फैकल्टी और स्टूडेंट्स को काफी फायदा हो रहा है। डीन रिसर्च डॉ. जेएस पसरीचा समागम में विशेष तौर पर पहुंचे।

सेमिनार के आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. हरीश कुमार ने अपने विचार दिए। अलग अलग यूनिवर्सिटीज से 300 स्टूडेंट्स और डेलिगेट्स पहुंचे। उन्होंने न्यूट्रीशन, रिहेबलिटेशन, कंडीशनिंग, किनएथ्रोपोमैटरी आदि विषयों पर पेपर पेश किए। इसमें पीएयू लुधियाना की प्रो. किरण ग्रोवर, विवेकानंद मिशन कोलकाता के डायरेक्टर आशीष गोस्वामी, जीएनडीयू की प्रोफेसर डॉ. श्वेता संधू, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. श्याम कोले ने विचार दिए। अंतिम दिन यूजीसी के सेक्रेटरी जसपाल सिंह संधू मुख्य भाषण देंगे और हेल्थ-फिटनेस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानगी वीसी डॉ. जसपाल सिंह करेंगे।

स्पोर्ट्स साइंस महकमे के सेमिनार का उद्घाटन करते रजिस्ट्रार डॉ. देविंदर सिंह।