- Hindi News
- संघर्ष कमेटी ने हाईकोर्ट जाने का लिया फैसला
संघर्ष कमेटी ने हाईकोर्ट जाने का लिया फैसला
पटियालाव्यापार बचाओ संघर्ष कमेटी की मीटिंग सोमवार को कमेटी के दफ्तर में हुई। अलग-अलग एसोसिएशनों के पदाधिकारियों और मेंबरों ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कानून को किनारे पर रखकर कमेटी प्रधान राकेश गुप्ता के शोरूम और कमेटी के दफ्तर पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश की निंदा की। इसका विरोध करते हुए अलग अलग संस्थानों के नुमाइंदों ने कहा कि किसी भी तरह की धक्केशाही नहीं करने दी जाएगी।
राकेश गुप्ता ने कहा कि अभी कोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक अपनी अपील हाईकोर्ट में डालेंगे, उसके बाद जो भी कोर्ट का फैसला होगा, उसका सम्मान होगा। जो कार्रवाई इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने उनके के खिलाफ की है, वो ट्रस्ट के ईओ जीएस सोढी द्वारा प्रशासन को गुमराह करने के लिए की है। सरकार से ये मांग की जाती है कि प्रशासन को गुमराह करने के लिए बनती कार्रवाई ईओ जीएस सोढी और सुरिंदर सिंह के खिलाफ हो। राकेश गुप्ता का केस अभी कोर्ट में चल रहा है।
इससे पुरानी जमीनों के फैसले ट्रस्ट के हक में आए हुए हैं पर फिर भी उन पर ट्रस्ट कब्जा नहीं ले रही। राकेश गुप्ता ने सभी व्यापारिक, सामाजिक एसोसिएशनों और संस्थानों का आभार जताया, जिन्होंने उनका साथ दिया। शिवसेना पंजाब प्रधान विजय कपूर, एसपी गोयल, एसपी भारद्वाज, राजेश गर्ग, नरेंद्र गोयल, हरीश गर्ग, कुंदन गोगिया, भूषण गोयल, बलबीर सिंगला, गोपाल मित्तल, गोल्डी, हंसराज धीमान, कृष्ण वर्मा, राजेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार, ओम प्रकाश छाबड़ा, अजय मल्होत्रा, नरेंद्र सहगल, राजेश गुप्ता, विजय कुमार, संजीव जैन मौजूद रहे।
पटियाला व्यापार बचाओ संघर्ष कमेटी के नुमाइंदे मीटिंग के दौरान