2015 का कैलेंडर किया रिलीज
पटियाला |पंजाब पेंशनर्जवेल्फेयर एसोसिएशन की मीटिंग प्रधान हरमिंदर सिंह राणा की अगुवाई में हुई। जिसमें साल 2015 का कैलेंडर रिलीज किया गया। सतपाल ने सातवें पे कमिशन संबंधी जानकारी दी। प्रधान हरमिंदर सिंह राणा ने बताया कि जुलाई 2014 की 7 फीसदी डीए की किस्त जारी करना, जनवरी 2014 का सितंबर का एरियर देना, पेंशनर्ज का बसों में सफर फ्री करना, मेडिकल भत्ता 1500 रुपए महीना करने जैसी पेंशनर्ज की कई मांगे पेडिंग पड़ी है। एसोसिएशन मेंबर्स ने सरकार से मांगों को पूरा करने की मांग की। यहां कृष्ण सिंगला, बलवंत देव, जगजीत सिंह, दविंदर शर्मा, एचपी पाल, जगदीश राय, सूरज प्रकाश शर्मा, जगजीत सिंह, एसएस चाहल सुरजीत शर्मा मौजूद रहे।