पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 720 लोगों ने ~6 लाख प्रॉपर्टी टैक्स भरा

720 लोगों ने ~6 लाख प्रॉपर्टी टैक्स भरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रॉपर्टीटैक्स को लेकर नगर निगम ने रविवार और सोमवार को दो दिन तक सिद्धू कॉलोनी के गुरुद्वारा साहिब में अपना छठा कैंप लगाया। इस कैंप में 220 लोगों ने रिटर्न भरकर करीब 3 लाख 60 हजार रु टैक्स के रूप में निगम में जमा करवाए। इधर निगम में भी सोमवार को 500 लोगों ने रिटर्न भरकर करीब 5 लाख रु टैक्स के रूप में जमा करवाए। इस तरह इन दो दिनों में कुल 720 लोगों ने करीब साढ़े 8 लाख रु टैक्स जमा करवाया। इसकी पुष्टि करते हुए प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के सुपरिंटेंडेंट रवदीप सिंह गुरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि निगम द्वारा लगाए कैंप में लोगों को जहां मुफ्त में फॉर्म बांटकर टैक्स संबंधी अवेयर किया गया, वहीं लोगों का टैक्स मौके पर ही भरकर उन्हें रसीद भी जारी कर दी गई। लोगों को टैक्स भरने के लिए निगम ऑफिस तक आना पड़े, इसलिए अब आने वाले दिनों में निगम स्टाफ खुद शहर की अलग अलग कॉलोनियों में जाकर टैक्स कलेक्शन करेगा। इधर निगम ने शहर में मुनादी भी शुरू करवा कर लोगों को टैक्स भरने के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया है।

अगला कैंप इंडस्ट्रीयल इस्टेट में

अबप्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बुधवार 11 फरवरी को इंडस्ट्री के लिए इंडस्ट्रीयल इस्टेट में कैंप लगाया जाएगा।

नगर निगम ने लगाया सिद्धू कॉलोनी के गुरूद्वारा साहिब में छठा कैंप