फाइव-डे वीक के लिए वकीलों ने की हड़ताल
पटियाला। सेकेंडसैटरडे की छुट्टी बहाल करने फाइव डे वीक लागू करने के मामल को लेकर बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने सोमवार को कोर्ट का काम काज ठपकर रोष जताया। जिला बार एसोसिएशन प्रधान केपी सिंह सचिव हरविन्द्र राणा की अगुवाई में हडताल हुई। जिसके कारण केसों की सुनवाई नहीं हुई।
बार एसोसिएशन के जनरल सचिव हरविन्द्र सिंह राणा ने पंजाब लीगल सर्विस अथारिटी के जारी उक्त आदेशों को नादरशाही फरमान का नाम देते हुए उनकी घोर निंदा की। अथारिटी एेसे आदेश जारी करके वकीलों के मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है। अगर पंजाब सरकार के तमाम सरकारी महकमे में फाईव-डे वीक सिस्टम चल रहा है तो यह सिस्टम वकीलों पर लागू क्यों नही हो सकता। पंजाब लीगल अथारिटी जिले में हर शनिवार लोक अदालते लगाने का आदेश वकीलों पर हरगिज नहीं थोप सकती। जब तक सेकेंडर सैटरडे की छुट्टी बहाल करके फाईव-डे वीक लागू नहीं होता, बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी रखेगी। बार एसोसिएशन प्रधान केपी सिंह ने बताया कि वह जल्द इस संबंध में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से बात करेंगे।