- Hindi News
- कैंपेन खत्म, करेंगे डोर टू डोर वोट की अपील
कैंपेन खत्म, करेंगे डोर टू डोर वोट की अपील
पंजाबीयूनिवर्सिटी में 11 फरवरी को होने वाले क्लास ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनावी दौर में बलबीर ग्रुप और कोछड़ ग्रुप में गहमा गहमी है। सोमवार को कैंपेन का दौर खत्म हुआ और अब मंगलवार को दोनों ग्रुप डोर टू डोर चुनाव प्रचार करेंगे। इसमें एक-एक मुलाजिम से मिलकर वोट की अपील की जाएगी। दिनभर बलबीर ग्रुप ने अलग अलग डिपार्टमेंट्स, एग्जामिनेशन ब्रांच, एकाउंट्स ब्रांच में जाकर कैंपेन किया।
बलबीर ग्रुप ने अफसरों से मिलकर उन्हें अपना एजेंडा सौंपा। क्लास मुलाजिमों की दिक्कतों को हल करवाने के लिए पूरा विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि उनके ग्रुप को एक मौका दिया जाए ताकि साबित कर सकें कि वे ईमानदारी से काम करके आगे बढ़ना चाहते हैं। पिछले साल जीत के साथ प्रधान बने जसपाल कोछड़ से इस बार काफी मुलाजिम नाराज हैं क्योंकि उनकी अहम मांगों और कामों को एक साल में भी पूरा नहीं करवाया गया।
प्रधान पद के लिए खड़े हुए बलबीर सिंह अरोडा, उप प्रधान के लिए ज्ञान सिंह, सेक्रेटरी के लिए गगनदीप कौर, जॉइंट सेक्रेटरी के लिए जसबीर सिंह, कैशियर के लिए उपकार सिंह, मेंबर्स शांता देवी, सुनीता कुमारी, गुरिंदरजीत सिंह कमलजीत सिंह जग्गी, सुरिंदपाल सिंह, चरनजीत सिंह मेंबर्स पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। सभी ने मिलकर वोट के लिए अपील की। बलबीर अरोड़ा ने एजेंडे में शामिल 12 मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाने का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने लैब अटेंडेंट जोकि सी क्लास में थे, उन्हें बी क्लास में शामिल करवाया। साइंस महकमे में काम करते कई तकनीकी मुलाजिमों को 15-20 साल से एक ही पोस्ट पर काम कर रहे थे, उन्हें कोई प्रमोशन नहीं दी, 2008 में प्रमोशन चैनल बनवाया और सिंडीकेट में मंजूर करवाया। इसी तरह से बहुत से ऐसे काम करवाए, जो मुलाजिमों के हक में हुए। हरेक कर्मचारी के लिए छुट्टियां शुरू करवाई। नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन में 2009-10 में सेक्रेटरी पोस्ट के लिए इलेक्शन लड़ा और जीते। इसके अलावा 2012-13 में फिर यूनियन के लिए इलेक्शन लड़ा और जीत पाई। 2013-14 में भारी बहुमत से सेक्रेटरी बने।
जसपाल कोछड़ ग्रुप ने भी अपने किए कामों और किए जाने वाले कामों का ब्यौरा देकर चुनाव में अपील की। बता दें कि प्रधान पद के लिए जसपाल कोछड़, उप प्रधान के लिए जतिंदर कौर, सेक्रेटरी के लिए गुरलाल सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी के लिए हरपाल सिंह, कैशियर वेद प्रकाश मेंबर्स अशोक कुमार, इंद्रपाल कौर, सुधीर अरोड़ा, सुमन कुमार जैन, राजदीप सिंह चोपड़ा, परमजीत सिंह, परमजीत कौर आदि चुनावी मैदान में हैं।
मुलाजिमों को जानकारी देते हुए।
एसोसिएशन चुनाव के प्रचार के दौरान बलबीर ग्रुप क्लास मुलाजिमों को अपने एजेंडे और किए कामों की जानकारी देते हुए।