- Hindi News
- सिकंदर सिंह मलूका का महकमा बदलने की मांग
सिकंदर सिंह मलूका का महकमा बदलने की मांग
पटियाला |पंचायत यूनियनने गांव सिधूवाल में ऑडिट करने आई टीम का घेराव किया। पंचायत यूनियन मेंबर्स ने सरकार से मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का महकमा बदलने की मांग की है। यूनियन प्रधान हरदेव सिंह सियाल ने कहा कि मंत्री की गलत नीतियों के कारण राज्य का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूनियन ऑडिट का विरोध नहीं करती पर ऑडिट के गलत तरीके, ऑडिट फीस में बढ़ोत्तरी बिना शिकायत इंक्वायरी का यूनियन विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि ऑडिट फीस पहले की तरह सरकारी खजाने में जमा होनी चाहिए। यूनियन कन्वीनर प्रेम सिंह मोलवीवाला ने बताया कि 14 फरवरी को मीटिंग कर अगले संघर्ष की रणनीति तैयार की जाएगी। यहां जोगिंदर सिंह, फतेह सिंह, बलजिंदर सिंह, कर्मजीत सिंह, अमरजीत सिंह, जगतार सिंह, बलविंदर सिंह, प्रगट सिंह, जसपाल सिंह, हरिंदर सिंह, मेवा सिंह, राम रतन सोही मौजूद रहे।
ऑडिट टीम का विरोध करते हुए पंचायत यूनियन के मेंबर्स।