पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएएस उम्मीदवार बॉडी लैंग्वेज पर विशेष ध्यान दें

आईएएस उम्मीदवार बॉडी लैंग्वेज पर विशेष ध्यान दें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबीयूनिवर्सिटी के आईएएस ट्रेनिंग सेंटर द्वारा तीसरी मॉक इंटरव्यू का आयोजन सोमवार को सेंटर में किया गया। डायरेक्टर डॉ. हरजिंदर वालिया ने कहा कि पीसीएस आदि सिविल सेवाओं की इंटरव्यू में जाने वाले उम्मीदवार को करंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज संबंधी विशेष मेहनत करने की जरूरत है। उन्हें अपनी बॉडी लेंग्वेज पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इंटरव्यू के दौरान बोर्ड चेयरमैन की भूमिका निभा रहे डॉ. केहर सिंह ने कहा कि इंटरव्यू उसी लेंग्वेज में दी जाए, जिसे उम्मीदवार आसानी से बोल और समझ सकता है। अंग्रेजी में इंटरव्यू देना जरूरी नहीं है। पूर्व आईएएस अफसर कुलबीर सिंह कंग ने कहा कि उम्मीदवार को इंटरव्यू के दौरान हर पक्ष से अपनी नेचुरल लुक कायम रखनी चाहिए। पूर्व आईआरएस अफसर बीएस रतन ने उम्मीदवारों को प्रदेश की भौगोलिक जानकारी ज्यादा से ज्यादा रखने की बात कही।

पीयू आईएएस सेंटर में मॉक इंटरव्यू लेते हुए डॉ. आरएन मिश्रा, डॉ. हरजिंदर वालिया, बीएस रतन, डॉ. केहर सिंह, डॉ. केएस कंग अन्य।