पटियाला | सरहंदीगेट के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर सोमवार सुबह 2 बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड़ ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग बुझा दी। जिस समय फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी आग बुझाने के लिए दुकान पर पहुंची, उस समय दुकान का शटर खुला था। पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है।