पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निश्चित रूप से जीतेगी कांग्रेस : परनीत

निश्चित रूप से जीतेगी कांग्रेस : परनीत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियालानगर निगम के तहत वॉर्ड 8 और 46 के बाय इलेक्शन में अकाली-भाजपा सरकार की नीतियों की पोल जनता के सामने खोली जाएगी और कांग्रेस इस चुनाव में निश्चित रूप से जीत दर्ज करेगी। यह विचार एमएलए परनीत कौर ने सोमवार को यहां जाहिर किए। इस मौके पर उन्होंने वॉर्ड 46 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवारी का टिकट विजय कूका को सौंपा। यहां कै. अमरिंदर के मीडिया सलाहकार भरतइंदर सिंह चहल, प्रेम कृष्ण पुरी, केके शर्मा, संजीव शर्मा बिट्टू, केके मल्होत्रा, नरेश दुग्गल, हनी सेखों, जसविंदर जुलका गोपी चंद आदि भी मौजूद रहे।

परनीत कौर ने कहा कि इस बाय इलेक्शन के लिए कांग्रेस एकजुट होकर अपने कैंडीडेट्स का समर्थन करेगी और जनता को बादल सरकार की नीतियों के प्रति सावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर अकाली या भाजपा लीडरों वर्करों ने इस बाय इलेक्शन में हिंसा का सहारा लेने की कोशिश की तो कांग्रेस इसका भी मुंहतोड़ जवाब देगी।

वॉर्ड 46 से कांग्रेस कैंडीडेट विजय कूका को पार्टी टिकट सौंपते परनीत कौर, भरतइंदर सिंह चहल अन्य

बाय इलेक्शन के लिए किसी ने नहीं किया नॉमिनेशन

उधरवॉर्ड 8 और 46 के इस बाय इलेक्शन के लिए सोमवार को किसी कैंडीडेट ने नॉमिनेशन नहीं किया। नॉमिनेशन की लास्ट डेट 11 फरवरी है। 12 फरवरी को पेपरों की स्क्रूटनी होगी और 13 फरवरी को नॉमिनेशन वापस लेने का आखिरी दिन है। डीसी वरुण रूजम ने बताया कि इस बाय इलेक्शन के लिए दोनों वॉर्डों में ही पांच पांच पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वॉर्ड 8 में कुल 6209 वोटर हैं जिनमें 3279 मेल और 2930 फीमेल वोटर हैं। इसी तरह वॉर्ड 46 में कुल 6089 वोटर हैं जिनमें 3100 मेल और 2989 फीमेल वोटर हैं।