पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावों में कंप्यूटर टीचर्स बांटेंगे 10 लाख पर्चे

चुनावों में कंप्यूटर टीचर्स बांटेंगे 10 लाख पर्चे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकौंसिल और नगर निगम के चुनाव में अलग अलग मुलाजिम संगठनों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। इसमें कंप्यूटर मास्टर यूनियन ने 10 लाख पर्चे बांटने को कहा। यूनियन के प्रांतीय कोऑर्डिनेटर कम ऑर्गेनाइजर समिति के प्रधान मनप्रीत सिंह पटियाला की अगुवाई में मीटिंग हुई। इसमें प्रांतीय उप प्रधान राजदीप सिद्धू मानसा ने विशेषतौर पर शिरकत की। इस दौरान अलग अलग शहरों में 10 लाख पंफलेट बांटने की बात कही। मनप्रीत सिंह पटियाला ने बताया कि पहले चरण में अलग अलग शहर में 10-10 पंफलेट बांटे जाएंगे। इसमें सरकार द्वारा कंप्यूटर टीचर्स से किए जा रहे भेदभाव को आम लोगों को बताया जाएगा। जब तक सरकार सभी कंप्यूटर टीचर्स को शिक्षा महकमे में शिफ्ट नहीं कर देती और बाकी सभी जायज मांगों को जब तक नहीं मान लिया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

कंप्यूटर मास्टर यूनियन की मीटिंग में राजदीप मानसा, मनप्रीत सिंह पटियाला, राजदीप मानसा, दविंदर सिंह, सुखविंदर पटियाला, दलबीर, मानव, नीलेश, संदीप, गुरप्रीत, राणा, शैली, नरिंदर, हरमिंदर कौर, गुरदीप कौर, सुखविंदर मंडोली, दविंदर सिंह, मनमोहन सिंह, नूरदीप कौर, परमजीत कौर, मंजू अन्य मौजूद रहे।