पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएम की गिरफ्तारी के बाद काम लटके

जीएम की गिरफ्तारी के बाद काम लटके

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएनएलके जनरल मैनेजर (एडिशनल चार्ज) राजेश बांसल की रिश्वतखोरी में गिरफ्तारी के बाद महकमे के काम अटक गए हैं। जीएम को सीबीआई ने गिरफ्तार करने के बाद ऑफिस में करीब 30 फाइलें साइन होने के कारण रुक गई थीं, जिनमें से 15 से अधिक फाइलें पब्लिक डीलिंग उनकी शिकायतों से जुड़ी हैं। काम पिछले चार दिन से पेंडिंग हैं। इनमें से कुछ शिकायतें हल होने पर बीएसएनएल के कस्टमर अधिकारियों के खिलाफ जा रहे थे। ऐसे में महकमे का स्टाफ ने उच्च अधिकारियों को अपनी समस्या बताई है। जिसके बाद संगरूर के जीएम एमआर चौधरी को एडिशनल चार्ज देने का फैसला किया गया है।

यहकाम चल रहे शहर में : शहरमें बीएसएनएल इस समय अंडर ग्राउंड केबल की मेंटिनेंस देखरेख पर काम कर रही थी। प्राइवेट कंपनी ने तारें डालते समय महकमे की कई जगहों पर तारों को नुकसान पहुंचाया था। दूसरी जगहों पर सर्वे चल रहा था। शहर के अन्य जगहों पर बने बीएसएनएल के सब ऑफिस एक्सचेंज की वर्किंग की रूटीन चेकिंग के अलावा इनकी समस्या हल करने का काम प्रभावित हो रहे थे।

अफसरों की डेली अपडेशन की डिटेल होनी थी फाइनल

इसकेअलावा सबसे महत्वपूर्ण प्रधान मंत्री द्वारा ग्राम पंचायत स्कीम के तहत हर व्यक्ति को टेलीकॉम की सुविधा मुहैया करवाने के प्रोजेक्ट पर सुपरविजन करने का काम भी जीएम के पास था। इस संबंधी बनने वाली रिपोर्ट अधिकारियों की डेली अपडेशन की डिटेल भी उनके द्वारा ही फाइनल की जानी थी। इस योजना के लिए एक अलग से विंग है। जीएम के अधिकार क्षेत्र में ही यह सब काम किया जाना था।

आज चार्ज मिला है: जीएम चौधरी

^संगरूरके जीएम पटियाला का एडिशनल चार्ज संभालने वाले एमआर चौधरी ने कहा कि कहा कि सोमवार को ही उन्हें चार्ज मिला है लेकिन यह चार्ज टेंपरेरी है। जो भी जरूरी फाइलें थी, इन्हें पटियाला का स्टाफ उनके पास संगरूर लेकर आया था। जिन्हें साइन करने के बाद वापिस भेज दिया था। वैसे यह चार्ज दो या तीन हफ्ते के लिए मिला है लेकिन आगामी कुछ दिनों के भीतर वह पटियाला में चक्कर लगाएंगा ताकि वहां पर कोई समस्या या शिकायत अधूरी रहे।